बिंदकी: चितियापुर गांव में रास्ते से निकलने के विवाद में तीन लोगों के साथ लाल मिर्च झोंक कर मारपीट करने का आरोप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र की चितियापुर गांव में रास्ते से निकलने के विवाद में रेखा उम्र 36 वर्ष तथा सुरेंद्र उम्र 35 वर्ष सहित तीन लोगों के ऊपर पिसी लाल मिर्च झोंक कर गांव के कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने रविवार की रात 10 बजे तीनों का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया औरजांच पड़ताल शुरू किया।