इंदौर: राजेंद्र नगर और तेजाजी नगर के दो बड़े स्कूलों को मानव बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस जांच में जुटी
Indore, Indore | Feb 5, 2025 इंदौर में दो बड़े स्कूलों को मानव बम के जरिए उड़ाने की धमकी देने वाला मामला का सामने आया था। जिसमें यह धमकी भरा मेल राजेंद्र नगर स्थित आईपीएस स्कूल और तेजाजी नगर के एनडीपीएस स्कूल को भेजा गया था। धमकी में कहा गया था कि इन स्कूलों को मानव बम के माध्यम से उड़ाया जाएगा। धमकी भरे इस मेल की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी है।