इंदौर: भिक्षावृत्ति के खिलाफ कार्रवाई जारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने लसूड़िया थाने में तीसरी शिकायत दर्ज कराई
Indore, Indore | Feb 5, 2025 इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ लगातार सख्ती का दौर जारी है। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब लसूड़िया थाने पर तीसरी शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भंवरकुआं थाने में दो मामले दर्ज कराए गए थे। यह कार्रवाई कलेक्टर द्वारा 2 जनवरी को भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के तहत की जा रही है। जिसमें भिक्षा देने वाले एक कार चालक पर प्रकरण दर्ज कराया है।