जहानाबाद: हॉस्पिटल मोड़ समेत कई जगहों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, कार्यपालक पदाधिकारी ने किया नेतृत्व
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जहानाबाद के नेतृत्व में रविवार को हॉस्पिटल मोड़, सब्जी मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर अतिक्रम मुक्त अभियान चलाकर विभिन्न दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही सब्जी मंडी सहित विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण कर बीच सड़क पर लगी दुकानों को भी हटाया गया।