जहानाबाद: उचिटा गांव में गैरमजरूआ जमीन पर भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को मारपीट कर किया गया घायल
गैर मजरूआ जमीन में भैंस बांधने के विवाद को लेकर एक महिला को उनके पड़ोसी ने मारपीट कर घायल कर दिया जिसके बाद घायल महिला को शनिवार देर रात्रि जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घायल महिला उचीटा गांव की निवासी गीता देवी हैं।