जहानाबाद: कनौदी बाईपास पर कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद से मसौढ़ी अपनी बहन को लाने बाइक से जा रहे दो नवयुवकों को रविवार लगभग 12 बजे दोपहर में जहानाबाद के कनौदी बाईपास के पास एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दोनों युवक गिरकर घायल हो गए जिसमे एक युवक को गंभीर चोट लगी है । स्थानीय लोगों के सहयोग से युवकों को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया जहाँ इलाज जारी है।