जहानाबाद: जहानाबाद के वार्ड 9 और 10 स्थित गली में करीब 5 फीट गड्ढे की खुदाई कर कई माह पूर्व छोड़ा गया, लोग परेशान
जहानाबाद के वार्ड संख्या 9 एवं 10 अंतर्गत प्राचीन देवी मंदिर से लेकर रामगढ़ देवी स्थान तक रोड और नाली निर्माण के नाम पर करीब 5 फीट गड्ढे की खुदाई कर कई माह पूर्व से छोड़ दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वे अपने बच्चों के साथ अनहोनी होने के डर से भय के माहौल में जीने के को मजबूर हैं।