बक्सर: मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए सेंट्रल जेल परिसर के पास तालाब तैयार, आज होगा विसर्जन
Buxar, Buxar | Oct 3, 2025 जिला में नौ दिवसीय दशहरा महापर्व विजयदशमी को माता के विदाई के साथ संपन्न हो गया. इसके साथ ही आज शुक्रवार को निर्धारित समय से नगर के प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी क पूरी हो गई है प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर के जेल परिसर के पास गंगा के तट पर विशाल तालाब की साफ सफाई तथा पानी तालाब में भर दिया गया है.