बक्सर: श्रीराम के बाण से किला मैदान में रावण विस्फोट के साथ जला, असत्य पर सत्य की फहराई पताका
Buxar, Buxar | Oct 2, 2025 भगवान श्री राम की बाण लगते ही विस्फोट के साथ किला मैदान में रावण जल उठा. इसके साथ ही भगवान श्री राम के जयकारे से पूरा किला मैदान गूंज उठा. इसके साथ ही रावण रूपी असत्य पर सत्य की विजई हो गई. ज्ञात हो गई जिउतिया के दिन से किला मैदान में आयोजित विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को संध्या 6:00 रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया.