बक्सर: धनसोई बाजार में युवाओं द्वारा सामूहिक भंडारा, हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
Buxar, Buxar | Oct 2, 2025 विजयादशमी के पावन अवसर पर दोपहर 1 बजे धनसोई बाजार में स्थानीय युवाओं के सहयोग से भव्य सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। दशहरा मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। बताया जाता है कि भंडारे की तैयारी युवाओं ने कई दिनों से कर रखी थी। बाजार में जगह-जगह पंडाल और टेंट लगाए गए थे। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।