बक्सर: रावण दहन के बाद किला मैदान में भीड़ को निकलने में हुई परेशानी, लगा काफी समय
Buxar, Buxar | Oct 2, 2025 किला मैदान मे आयोजित सार्वजनिक रूप से रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए किला मैदान में अप्रत्याशित भीड़ जुट गई थी. गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को भीड़ के कारण परेशानी का भी सामना करना पड़ा. किला मैदान से उन्हें निकालने में लगभग 45 मिनट से 1 घंटा तक का समय लगा. रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी लोग पहुंचे.