पचरुखी: सुमंती देवी बनीं आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पचरुखी प्रखंड अध्यक्ष
पचरुखी ब्लॉक परिसर स्थित बजरंग चबूतरे पर रविवार की संध्या चार बजे बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न हुई। संघ की जिलाध्यक्ष अनिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सर्वसम्मति से सुमंती देवी को पचरुखी प्रखंड अध्यक्ष, फुलजहा बेगम को उपाध्यक्ष और मीना शर्मा को प्रखंड सचिव बनाया गया।