पचरुखी: पचरुखी की झाड़ियों में मिला एक सप्ताह से लापता वृद्ध का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
एक सप्ताह से लापता वृद्ध का शव शनिवार की सुबह ग्यारह बजे पचरुखी चीनी मिल की झाड़ियों में मिला। शव मिलने की सूचना पर दर्जनों की संख्या में लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक पचरुखी थाना क्षेत्र के शाह तकिया निवासी इमामुद्दीन अंसारी बताए जा रहे हैं।