पचरुखी: जसौली में राम जानकी मंदिर के पास स्कूटी से गिरने से दो आंगनबाड़ी सेविकाएं घायल
जसौली राम जानकी मंदिर के समीप शुकवार की दोपहर ढाई बजे स्कूटी से गिरकर दो आंगनबाड़ी सेविकाएं घायल हो गईं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज किया गया। बताया जाता है कि आंगनबाड़ी सेविकाएं मीरा सिंह और दुर्गावती किसी मीटिंग में शामिल होने जा रही थी, इसी दौरान गिरकर घायल हो गईं।