तिजारा: तिजारा में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि, गेहूं और सरसों की फसल को हुआ भारी नुकसान, 20 मिनट तक गिरे ओले
Tijara, Alwar | Mar 31, 2026 मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे तिजारा क्षेत्र सहित अलवर जिले के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया।तेज आंधी मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई इससे कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फैसले बुरी तरह प्रभावित हुई है।खेतों में ओलावृष्टि से सफेद चादर बिछी हुई नजर आई पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई इस ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है