केशकाल: मां लिंगेश्वरी मंदिर खुलने के 2 दिन पहले लगी भक्तो की कतार,18 सितम्बर को खुलेगा आलोर झाटीबन के माँ लिंगेश्वरी का द्वार
साल में एक दिन के लिए खुलने वाला ग्राम आलोर झाटीबन की पहाड़ी गुफा पर स्थित माँ लिंगेश्वरी मंदिर का द्वार 18 सितंबर बुधवार को खुलेगा।लेकिन इस वर्ष पहली बार मंदिर का द्वार खुलने से 2 दिन पहले सोमवार से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शाम 7 बजे तक धमतरी,बालोंद,कांकेर,बस्तर,चारामा,राजनांदगांव,खैरागढ़,भिलाई सहित कई जिलों से लगभग 25 जोड़े पहुचे है।