अटरू: अटरू के गायत्रीनगर में दो मकानों से हुई लाखों की चोरी
Atru, Baran | Jul 27, 2026 अटरू के गायत्री नगर में एक ही रात दो मकानों में बड़ी चोरी, नकदी-जेवरात लेकर फरार हुए चोर अटरू। कस्बे के गायत्री नगर में रविवार देर रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के नकदी व सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर अटरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।