गायघाट: गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर यूजीसी के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को गायघाट सामाजिक मंच के तत्वावधान में यूजीसी के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम शाम करीब चार बजे तक चला। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के कानून को काला कानून बताते हुए इसका विरोध किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।