फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने दोस्त पर लगाया नैनीताल ले जाकर छेड़छाड़ करने का आरोप
फरीदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि इसका एक दोस्त हुसैन नैनीताल ले गया। और उसके साथ होटल में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। युवती की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।