बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल का जागरूकता अभियान, यात्रियों को अपराधों के प्रति किया जागरूक
Bina, Sagar | Jul 4, 2025 ऑपरेशन आहट अंतर्गत अभियान का नेतृत्व रेलवे सुरक्षा बल बीना पोस्ट के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र एवं एएसआई हसन खान ने किया और आवाज संस्था की कोऑर्डिनेटर मालती पटेल एवं उनके स्टाफ ने सहभागिता निभाई और टीम के द्वारा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में यात्रियों को बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम, मानव तस्करी के खतरों तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।