बीना: नानक वार्ड में 30 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते तारपीन के तेल का किया सेवन, सिविल अस्पताल में उपचार जारी
Bina, Sagar | Jul 4, 2025 30 वर्षीय जसोदा निवासी नानक वार्ड ने घर में अज्ञात कारणों के चलते तारपीन का तेल पी लिया। महिला की तबीयत बिगड़ी देख परिजन महिला को शुक्रवार करीब 12:30 बजे आनन-फानन में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर महिला का उपचार किया जा रहा है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।