बीना: अंबेडकर तिराहे के पास दुकान का ताला तोड़कर चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस
Bina, Sagar | Jul 3, 2025 फरियादी दुकान संचालक नरेंद्र सिंघई की अंबेडकर तिराहे के पास मुख्य सड़क पर बीज की दुकान है। सुबह वह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के दोनों ताले टूटे हुए थे और शटर खुली हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर बिना थाने से जवान पहुंच गए और आसपास पूछताछ की। थाना प्रभारी का कहना है कि दुकान संचालक ने चोरी की शिकायत की है जिसकी जांच की जा रही है।