बीना: शिवाजी वार्ड में अड़ीबाजी कर मारपीट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
Bina, Sagar | Jul 4, 2025 29 जून को फरियादी व शुभम अहिरवार एक अन्य साथी के साथ ढाबे से खाना खाकर जा रहे थे। तभी शिवाजी वार्ड में आरोपी मोनू खान चिराग एवं राशिद ने शराब पीने के लिए ₹500 की मांग की और नहीं देने पर शुभम को डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर एससी एसटी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। वही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया।