गुना: नेशनल हाईवे 46 पर साक्षी कॉलेज के पास ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, 15 वर्षीय नाबालिग की मौत
म्याना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 46 पर साक्षी कॉलेज के पास 1 जून शाम को ट्रैक्टर और बाइक का एक्सीडेंट हो गया। म्याना पुलिस ने बताया, गंभीर घायल बाइक सवार 15 वर्षीय नाबालिक रिंकू सहरिया निवासी सिंगवासा गुना मौत हो गई। बाइक सवार एक महिला चोटिल बताई गई है। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।