पुष्कर: पुष्कर बाजार में फिर चोरी, चूड़ी की दुकान से ₹50 हजार का माल पार, पुष्कर थाने में दी गई मामले की शिकायत
Pushkar, Ajmer | Apr 18, 2026 पुष्कर बाजार में फिर चोरी, चूड़ी की दुकान से 50 हजार का माल पार, पुष्कर थाने में दी मामले की शिकायत,तीर्थनगरी पुष्कर के मुख्य बाजार में चोरों ने एक बार फिर दस्तक देकर व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला ब्रह्म चौक स्थित बड़ा गणेश मंदिर के सामने का है, जहां चूड़ी-बैंगल की दुकान में सेंध लगाकर चोर हजारों का माल ले उड़े।