रफीगंज: रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल परिसर में पुलिस-पब्लिक के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए लोक संवाद गोष्ठी आयोजित
रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल परिसर में शनिवार की शाम 6 बजे रफीगंज थाना की ओर से पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने की। गोष्ठी का उद्देश्य आम लोगों और पुलिस के बीच संवाद बढ़ाकर अपराध नियंत्रण में जनसहयोग को मजबूत करना था।