मंझनपुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी एसडीएम और सीओ के साथ मंझनपुर में की महत्वपूर्ण बैठक
जिलाधिकारी राजेश कुमार राय व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार रात एक महत्वपूर्ण बैठक जिले के सभी उप जिलाअधिकारी और सभी क्षेत्राधिकारियों के साथ मंझनपुर स्थित कार्यालय मे की है।इस बैठक में जिले के अपर जिला अधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे है।उच्च स्तरीय बैठक का उद्देश्य लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में था डीएम ने दिशा निर्देश दिए हैं।