मंझनपुर: शाहपुर टिकरी में घर पर सहेलियों के साथ खेल रही बच्ची छत से नीचे गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल, फटा सिर
कौशाम्बी जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर टिकरी गांव में घर की छत पर खेल रही एक मासूम नीचे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि मासूम अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी और खेलते वक्त नीचे गिर गई। इस दौरान उसे गंभीर चोट आ गई साथ ही उसका सर भी फट गया है।