मंझनपुर: ओसा चौराहे के पास रोड पार करते समय बाइक की टक्कर से दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल कौशाम्बी में भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा कि खेत की तरफ से दोनों वापस लौट रहे थे। रोड पार करते समय हादसा हुआ है। वहीं दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।