मंझनपुर: बिजया चौराहे से चोरी के सामान के साथ एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालान भेजा गया न्यायालय
कौशाम्बी थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कौशाम्बी थाने में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। मुखबिर की सूचना मिलने पर बिजया चौराहे से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया है।