मंझनपुर: सालेपुर की महिला ने भाजपा नेता पर लगाया जमीन बैनामा न करने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी देने का आरोप, SP से की शिकायत
कौशांबी जिले के करारी कोतवाली क्षेत्र के सालेपुर के रहने वाली महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव का ही एक दबंग प्रकृति का व्यक्ति जिसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही भाजपा नेता है। आरोप है कि महिला के जमीन पर जबरन मकान बना लिया है। उसके पश्चात भी महिला को लगभग दो माह से भूमि बैनामा उसके नाम करने की धमकी दे रहा है।