मंझनपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने टेंवा पुलिस लाइन में चौकीदारों की सुनी है समस्याएं, साइकिल, टॉर्च, सीटी और साफा का किया है वितरण
गुरुवार को टेंवा स्थित पुलिस लाइन पहुंचे थे जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा जिन्होंने जिले के चौकीदारों के साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को सुना है।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जल्द ही समस्याओं को दूर किया जाएगा। चौकीदारों की सेवाओं को देखते हुए उन्होंने मौजूद चौकीदारों को साइकिल टॉर्च सीटी और साफा का वितरण किया है ताकि चौकीदार अच्छी सेवा दे सकें।