कोरबा: आंधी-तूफान बना काल, सीने पर ईंट गिरने से युवक की मौत, ससुराल वाले जता रहे हत्या की आशंका
Korba, Korba | May 23, 2026 कोरबा जिले में आई तेज आंधी-तूफान ने एक युवक की जान ले ली। दीपका थाना क्षेत्र के बतारी गांव में आंधी के दौरान घर की सीट उड़कर ईंट समेत युवक के सीने पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।