आरा: हसनपुरा में 15 दिनों से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर जलने से नाराज लोगों ने आगजनी कर सांसद-विधायक का किया विरोध
Arrah, Bhojpur | Sep 16, 2026 आरा सदर प्रखंड के हसनपुरा गांव में पिछले करीब 15 दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर देखने को मिला। खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण हसनपुरा बाजार पहुंचे और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।