शादी का झांसा देकर लाखों की साइबर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार; 50 से अधिक महिलाएं थी निशाने पर
दिनांक -12.08.26 को पटना निवासी तथा भोजपुर जिले में पदस्थापित शिक्षिका (वादिनि) द्वारा भोजपुर साइबर थाना पर उपस्थित होकर एक शिकायत दर्ज कराई गई। वादिनि के अनुसार, मार्च 2026 में मैंट्रिमोनियल बेबसाइट (jiwansathi.com) के माध्यम से उनकी पहचान बरुन कुमार नामक व्यक्ति से हुई, जिसने स्वयं को पटना सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के रूप में पेश किया। तत्पश्चात, आरोपी ने शादी का झांसा देकर वादिनि से लगभग ₹3,65,000/- (तीन लाख पैसठ हजार रूपए) की साइबर ठगी कारित की।
Arrah, Bhojpur | Sep 20, 2026