नावानगर: नावानगर थाना क्षेत्र के किरनी गांव से 15 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नावानगर थाना क्षेत्र के किरनी गांव से 15 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसपर नामजद एफआईआर दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार कारोबारी उक्त गांव निवासी अजय यादव उर्फ करिया है। इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष डाॅ नंदू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि एक कारोबारी किरनी गांव से शराब बिक्री कर रहा है।