निज़ामाबाद: हल्की बारिश में फरिहा के कई घरों में घुसा पानी, बाउंड्रीवाल गिरने से हुआ लाखों का नुकसान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा गांव में आज गुरुवार के दिन सुबह 11 बजे हुई हल्की बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी मामूली बारिश के बाद ही कई मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे कई घरों में पानी घुस गया फरिहा निवासी शकील अहमद के घर के सामने बनी बाउंड्रीवाल पानी के दबाव से गिर गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आई है।