उज्जैन शहर: युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पार्षद पुत्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज किया
युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पार्षद एवं एमआईसी सदस्य के पुत्र के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।बुधवारिया के पास की तलाकशुदा युवती ने महिला थाना पुलिस को लिखित शिकायत की थी। युवती ने आरोप लगाया था कि वह गोलामंडी में रहती थी। जहां उसके स्कूल और कोचिंग के सहपाठी सार्थक उर्फ अनुज पिता प्रकाश शर्मा से उसकी जान-पहचान थी।