मोहड़ा: गेहलौर पुलिस की बड़ी करवाई, दो मोटरसाइकिल पर लदे 273 लीटर देसी शराब जब्त, एक नाबालिग निरुद्ध
Muhra, Gaya | Jun 30, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिल पर लदे 273 लीटर शराब जब्त की तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया और एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गेहलौर थाना अध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया के दो मोटरसाइकिल पर लदे 273 लीटर देसी शराब के साथ एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।