बरगढ़: रिश्वत शिकायत के बाद रात में शिकायतकर्ता के घर पहुंचे बैंक अधिकारी, शिकायत वापस लेने का आरोप; ग्रामीणों ने घेरा
बरगढ़ स्थित ग्रामीण बैंक में एक महिला द्वारा कथित रिश्वतखोरी की शिकायत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। बैंक कर्मियों पर रिश्वत मांगने की शिकायत के कुछ घंटे बाद मंगलवार रात झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की बरगढ़ शाखा के शाखा प्रबंधक और बैंक मैसेंजर के एक विधवा महिला के घर पहुंचने से हंगामा मच गया। कालाखजुरी गांव निवासी रंजू देवी का आरोप है कि मंगलवार रात करीब पौ