सांगानेर: चाकसू में किराना स्टोर के व्यापारी पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें
चाकसू कृषि मंडी के सामने स्थित बनवारी किराना स्टोर पर बीती रात अज्ञात बदमाशों के लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया हैं। वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए इसके बाद चाकसू कस्बे के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूरी वारदात दुकान पर लगे CCTV मे कैद हो गई।