बलिया: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा में मातहतों पर फायर किया, दी चेतावनी
Ballia, Ballia | Jul 7, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों और निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि रैंकिंग में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।