झारखंड के महामहिम राज्यपाल *श्री संतोष कुमार गंगवार जी* ने राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के संस्थापक निदेशक *श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता* को पत्र लिखकर लखनऊ में *30 अक्टूबर 2026* को होने वाले *विश्व के सबसे बड़े 51,000 सामूहिक विवाह समारोह* के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किए।
: राज्यपाल संतोष गंगवार ने लखनऊ के "विश्व रिकॉर्ड 51,000 सामूहिक विवाह" की सराहना की, राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन ने जताया आभार*
*रांची/लखनऊ:*
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने *राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन* द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले "विश्व के सबसे बड़े 51,000 सामूहिक विवाह समारोह" की सराहना की है। उन्होंने इसे समाज सेवा और राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद जोड़ों के लिए इतने बड़े स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन करुणा, सेवा और सामाजिक कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पहल दहेज जैसी कुप्रथा पर प्रहार करेगी और महिलाओं की गरिमा, सम्मान व सशक्तिकरण को मजबूती देगी।
राज्यपाल के इस संदेश पर *राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के संस्थापक/निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र कुमार गुप्ता* ने महामहिम राज्यपाल का आभार व्यक्त किया है।
श्री गुप्ता ने कहा, "माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा हमारे इस सामाजिक अभियान को समर्थन और शुभकामनाएं देना हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उनके आशीर्वाद से हम इस आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह समारोह दहेज-मुक्त विवाह, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश देगा।"
राज्यपाल ने मिशन को बधाई देते हुए 51,000 नवविवाहित जोड़ों के सुखी और समृद्ध जीवन के लिए आशीर्वाद भी प्रदान किया।
Ballia, Ballia | Jul 25, 2026