*आज दिनांक 24.07.2026 समय सुबह 06.00 बजे थाना सहतवार पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम उदहा के रामव्यास वर्मा पुत्र स्व0 मंगलदेव वर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम उदहा थाना सहतवार अपने घर से लगभग 400 मीटर दूर ट्यूबेल मशीन पर सोये थे, उनका किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट से मार कर हत्या कर दी गयी है, इस सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। उपरोक्त मृतक के सिर में चोट लगी हुई है, परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहतवार द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है, मौके पर पुलिस बल मौजूद है, शांति व्यवस्था कायम है।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जय शंकर मिश्र की वीडियो बाइट👇🏻*
Ballia, Ballia | Jul 24, 2026