जगदलपुर: मध्याह्न भोजन रसोईया संघ का 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी, 30 जुलाई तक मांग पूरी न होने पर NH-30 में चक्का जाम की चेतावनी
नगर के कृषि उपज मंडी में जिले के मध्यान भोजन रसोईया संघ का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी है, रसोईया संघ अपनी तीन सूत्रीय मांगों जिसमें मंडे में 50 फ़ीसदी की वृद्धि स्कूल में दर्ज संख्या कम होने पर रसोईया को बाहर निकालने पर प्रतिबंध तथा रसोइयों को कलेक्टर दर प्रदान करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है।