जगदलपुर: पीओएस मशीन में अंगूठा रीड नहीं होने पर परेशान बुजुर्ग महिला शिकायत लेकर ठेले पर पहुंची कलेक्ट्रेट
जगदलपुर कलेक्ट्रेट में आज एक अनोखा मामला देखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला ठेले पर बैठकर जिला कार्यालय पहुंची थी। जहाँ मीडिया कर्मियों ने उनसे जिला कार्यालय आने का कारण पूछा तो बुजुर्ग महिला ने बताया की उन्हें शासकीय राशन दुकान से राशन नहीं मिल रहा है क्योंकि उनके अंगूठे का मिलान नहीं हो पा रहा है।