नावकोठी: खेग्रामस संगठन के बैनर तले माले कार्यकर्ताओं ने नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया, 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को माले कार्यकर्ताओं ने खेग्रामस के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मो इरफान ने की। जिला अध्यक्ष मो इसराफिल किसान महासभा की जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह राजाराम पासवान मो कमाल अनु देवी आदि ने इस अवसर पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया।