नावकोठी: रजाकपुर के डुमरिया में आग लगने से एक घर जल गया, दो बकरी के बच्चे, एक गाय का बछड़ा और एक महिला झुलसी
रजाकपुर पंचायत की डुमरिया में मंगलवार को एक घर में आग लग गई। जिसमें दो बकरी के बच्चे गाय का बछड़ा झुलसने से मौत हो गयी। घर में रखा डेढ़ लाख रुपए नगद सोने के जेवर कपड़ा अनाज जलकर राख हो गया। पीड़ित चंदन महतो की पत्नी संजना देवी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। ग्रामीण और दमकल के टीम ने कड़ी मशक्कत पर 1 घंटे के अंदर आग पर काबू पाया।