नावकोठी: अब्बूपुर छतौना में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट, एक महिला घायल, मामला दर्ज
नावकोठी थाना के छतौना अब्बूपुर में दो गोतनी के बीच हुए घरेलू विवाद में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला मो तसलीम की पत्नी रवीना खातून है। उसका इलाज पीएचसी नावकोठी में किया गया तथा बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।