नावकोठी: विष्णुपुर में जन सुराज के संगठन विस्तार को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन, पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम हुए शामिल
विष्णुपुर में जनसुराज के संगठन विस्तार हेतु जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सुजीत कुमार ने किया। पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम ने प्रशांत किशोर के पांच संकल्प से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। बेहतर बिहार बनाने के लिए जनसुरज की सरकार बनाने की अपील की। मौके पर अमित कुमार आदि मौजूद थे।